Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री कनाठे को कृषि विश्वविद्यालय कृषक फेलो सम्मान

13 अक्टूबर 2022, बैतूल । श्री कनाठे को कृषि विश्वविद्यालय कृषक फेलो सम्मान – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्याालय के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के प्रगतिशील कृषक श्री हनवंतराव कनाठे गुनखेड़, विकासखंड आठनेर, जिला बैतूल को उनके द्वारा फूल उत्पादन एवं फूलों की गुणवत्ता लम्बी अवधि तक बनाये रखने हेतु किये गये नवाचार के लिये कृषक फेलो सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

श्री हनवंतराव कनाठे, कृषि विज्ञान केन्द्र, बैतूल बाजार, बैतूल के सम्पर्क कृषक हैं एवं केन्द्र के तकनीकी मार्गदर्शन में लगातार कार्य कर रहे हैं। यह कार्यक्रम श्री नरेन्द्र सिह तोमर कृषि मंत्री भारत सरकार एवं श्री कमल पटेल, कृषि मंत्री म.प्र. शासन, डॉ. पी.के. बिसेन कुलपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के विषिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में दुधारू गायों की पुरस्कार योजना शुरू

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile