Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ श्री सोनी सम्मानित

2 अगस्त 2022, सिवनी।  कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ श्री सोनी सम्मानित – कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी में पदस्थ इंजी. कुमार सोनी कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ ने विगत 6 से 8 जून 2022 को गुरुकाशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो पंजाब (GRIDSA 2022) में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में सहभागिता की थी, जिसमें कमेटी के सदस्यों द्वारा श्री सोनी के ‘मृदा एवं जल अभियांत्रिकी’ विषय में किये गए शोध, कृषकों को दिए गए तकनीकी मार्गदर्शन एवं नवाचार कार्य के आधार पर बेस्ट कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एन.के. सिंह तथा कृषि विज्ञान केंद्र परिवार द्वारा श्री सोनी को बधाई दी गयी।

महत्वपूर्ण खबर:सीड बाल से छायेगी हरियाली