Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

नीमच में बकरी पालन पर प्रशिक्षण

5 सितम्बर 2022, नीमच । नीमच में बकरी पालन पर प्रशिक्षण – कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में गतदिनों आर्या योजनांतर्गत ग्रामीण युवाओं हेतु बकरी पालन को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य हेतु सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के नीमच, जावद, मनासा विकासखण्ड के किसानों एवं ग्रामीण युवकों ने अपना पंजीयन कराया एवं प्रशिक्षण का लाभ लिया। कार्यक्रम में केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सी. पी. पचौरी ने कार्यक्रम उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए बकरी पालन, बकरियों की प्रजातियों, बकरियों की आवास व्यवस्था, बकरी स्वास्थ्य प्रबंधन आदि की तकनीकियों के बारे में जानकारी दी। तकनीकी सत्र में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. पी. एस. नरूका, डॉ. शिल्पी वर्मा, डॉ. श्यामसिंह सारंगदेवोत ने बकरी पालन एवं डॉ. जे. पी. सिंह द्वारा जैविक खेती पर जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डॉ. के. के. शर्मा, डॉ. ए. आर. धाकड़ एवं डॉ. एस. के. शर्मा, पशुचिकित्सक ने भी बकरी पालन पर जानकारी दी।

महत्वपूर्ण खबर: जबलपुर संभाग में कई जगह वर्षा, 8 जिलों में भारी वर्षा की संभावना