Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

दुधारू पशु खरीदने पशु पालकों को एसबीआई देगा क़र्ज़

दुग्ध संघ और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य हुआ करार

30 सितम्बर 2022, भोपाल। दुधारू पशु खरीदने पशु पालकों को एसबीआई देगा क़र्ज़ – एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। इसमें दुग्ध संघों की वार्षिक सभाओं में बैंक के अधिकारी उपस्थित होकर पशु पालकों को पशु खरीदने के लिये ऋण दिलाने में सहायता करेंगे।

प्रबंध संचालक स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन श्री तरूण राठी ने बताया कि दुग्ध संघों के कार्यक्षेत्र की समितियों के पात्र सदस्यों को त्रि-पक्षीय अनुबंध के तहत 2, 4, 6 और 8 दुधारू पशु खरीदनें के लिये प्रदेश के प्रत्येक जिले में चयनित 3 से 4 बैंक शाखाओं द्वारा ऋण राशि उपलब्ध कराई जायेगी। हितग्राही को मार्जिन मनी के रूप में 10 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। दस लाख रूपये तक का मुद्रा लोन बिना कोलेस्ट्रल एवं एक लाख 60 हजार रूपये का नान मुद्रा लोन बिना कोलेस्ट्रल त्रि-पक्षीय अनुबंध के तहत हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जायेगा। हितग्राहियों को ऋण की अदायगी 36 किश्तों में करनी होगी। प्रति माह दूध की कुल राशि का 30 प्रतिशत भाग समिति द्वारा ऋण की अदायगी के लिये बैंक को भुगतान किया जायेगा।

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन की उन्नत किस्मों के प्रदर्शन प्लाट का सीधा प्रसारण किया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile