Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

लम्पी के लक्षण दिखते ही तत्काल पशु चिकित्सालय को सूचना दें

29 अगस्त 2022, भोपाल: लम्पी के लक्षण दिखते ही तत्काल पशु चिकित्सालय को सूचना दें – पशुओं में लम्पी बीमारी के शुरूआती लक्षण दिखते ही तत्काल अपने निकटतम पशु चिकित्सालय को सूचना दें। प्रदेश में लम्पी की रोकथाम के लिये भोपाल के राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में कंट्रोल-रूम की स्थापना की गई है। एनआईएचएसएडी द्वारा लम्पी चर्म रोग से प्रभावित क्षेत्र में एडवाइजरी जारी की जा रही है।

संचालक पशुपालन एवं डेयरी ने प्रदेश के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रोग के लक्षण पाये जाने पर सभी बायो सिक्यूरिटी, बायो सेफ्टी, वेक्टर कंट्रोल उपाय अपनायें। पशुपालकों को सुरक्षा और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। संदिग्ध पशु के नमूने तत्काल प्रयोगशाला में भेजें और उदभेद के स्थान से 5 किलोमीटर की परिधि में गोट पॉक्स वेक्सीन से रिंग वेक्सीनेशन और औषधि का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित करें।सीमावर्ती क्षेत्र की पशु चिकित्सा संस्थाओं, मुख्य ग्राम इकाई, पशु चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन क्षेत्र का दौरा कर सतत निगरानी रखने को कहा गया है।

फसल बीमा सम्बंधी जानकारी प्राप्त करना आसान

कृषि विभाग ने सभी जिले के समस्त कृषक बंधुओ से आग्रह किया है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनां में  आगामी खरीफ सीजन में फसल बीमा दावा राशि से संबंधित अपना फार्मर आई.डी., एप्लीकेशन आई.डी., के.सी.सी. खाता क्रमांक की जानकारी बताकर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी भोपाल के टोल फ्री नंबर 1800-233-7115 पर फोन लगाकर अपने फसल बीमा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: अब सभी फर्टिलाइजर भारत ब्रांड के होंगे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )