पशुपालन (Animal Husbandry)

बारानी क्षेत्र में बकरी पालन अधिक फायदेमंद

बारानी क्षेत्र में बकरी पालन अधिक फायदेमंद – कृषि विज्ञान केन्द्र, आबूसर-झुन्झुनूं द्वारा गरीब कल्याण रोजगार अभियान में सूरजगढ़ के केहरपुरा गांव में तीन दिवसीय ”बकरी ईकाई की स्थापना“ विषय पर प्रषिक्षण षिविर शुरू किया गया। केन्द्र के प्रषिक्षण में नोडल अधिकारी डॉ. आर.एस. राठौड बताया कि यह प्रषिक्षण लॉकडाऊन के दौरान जिले में बाहर से आये प्रवासीयों को घर पर ही स्वरोजगार शुरू करने हेतु आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि केहरपुरा क्षेत्र में कृषकों के पास सिंचाई के साधन कम है तथा खेती की जमीन अधिक है, ऐसी परिस्थिति में बकरी पालन अधिक फायदे का सौदा है। इस तीन दिवसीय कौषल प्रषिक्षण में बकरी इकाई की स्थापना हेतु वैज्ञानिक जानकारी जैसे- बकरियों की उन्नत नस्ले ,नस्ल सुधारना, संतुलित खिलाई-पिलाई, चारागाह प्रबन्ध ,हराचारा, दाना-बांटा, आवास व्यवस्था बकरियों की बीमारीयां एंव उनका प्राथमिक उपचार आदि की सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी।

प्रषिक्षण में प्रषिक्षणार्थियों को बागवानी विषेषज्ञ डॉ0 रषीद खान ने स्वरोजगार हेतु नर्सरी स्थापना व फलदार पौधों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन से सम्बन्धित विषय पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 खान ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक नर्सरी स्थापना व फलदार पौधों के बगीचे लगाने से न केवल पर्यावरण का बचाया जा सकता है अपितु किसानों व बेरोजगार प्रवासी युवाओं को रोजगार भी दिया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन विमल नागर ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement