Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

विश्व पशु चिकित्सा दिवस 29 अप्रैल को पशुओं का होगा नि:शुल्क उपचार

25 अप्रैल 2023, इंदौर: विश्व पशु चिकित्सा दिवस 29 अप्रैल को पशुओं का होगा नि:शुल्क उपचार – विश्व पशु चिकित्सा दिवस 29 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग एवं प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इंदौर जिले के समस्त पशु-चिकित्सक अपनी सेवाएं नि:शुल्क देंगे।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. अशोक कुमार बरेठिया ने बताया कि शिविर में रेबीज टीकाकरण पशु एवं संतुलित आहार संबंधी परामर्श, पैथोलॉजिकल जांच, एक्सरे, सोनोग्राफी आदि नि:शुल्क किया जायेगा। शिविर 29 अप्रैल 2023 शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक संभागीय पशु चिकित्सालय परिसर स्नेहलतागंज इंदौर पर आयोजित किया जायेगा। समस्त पशु प्रेमियों से अनुरोध किया गया है कि अपने पशुओं के साथ पहुंचकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile