Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

राजस्थान के पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए उत्तराखंड में आयोजित होगा भ्रूण प्रत्यारोपण प्रशिक्षण कार्यक्रम

09 दिसम्बर 2022, जयपुर: राजस्थान के पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए उत्तराखंड में आयोजित होगा भ्रूण प्रत्यारोपण प्रशिक्षण कार्यक्रम – राज्य के पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए 19 से 23 दिसम्बर तक उत्तराखण्ड में लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड, देहरादून द्वारा पांच दिवसीय भ्रूण प्रत्यारोपण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभाग द्वारा प्रशिक्षण में चयनित पशु चिकित्सकों को देहरादून भेजा जायेगा। 

पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक फार्म एवं सम्पदा डॉ. नवीन मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि इस तकनीक के माध्यम से पशुओं की आनुवांशिक क्षमता में सुधार होने के साथ प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है, जिससे पशुपालक को आर्थिक एवं मानसिक सम्बल मिल सकेगा। उन्होंने भ्रूण प्रत्यारोपण की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा एक दाता मादा पशु से भ्रूण एकत्र कर प्राप्तकर्ता मादा पशु को स्थानांतरित कर दिए जाते हैं, जो शेष गर्भावस्था के लिए सरोगेट मां के रूप में काम करती हैं। इस तकनीक के माध्यम से कम अनुवांशिक क्षमता वाली मादा पशुओं को प्रजनन के लिए तैयार किया जाता है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (06 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें