Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गोसेवा सम्मान योजना में मिलेंगे पुरस्कार

02 जनवरी 2023, इंदौर: आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गोसेवा सम्मान योजना में मिलेंगे पुरस्कार – पशुपालन विभाग के अंतर्गत गो-सेवा, गो-संरक्षण एवं जीवदया आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थानों एवं व्यक्तियों को प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान करने के लिए आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गो सेवा सम्मान योजना नवीन योजना के रूप में स्वीकृत की गई है। योजना अंतर्गत संस्थागत श्रेणी एवं व्यक्तिगत श्रेणी के पुरस्कार सम्मिलित किए गए हैं । वर्ष में एक बार इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।

उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि व्यक्तियों एवं संस्थानों के योजना के अनुसार प्राप्त आवेदन जिला गोपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति को प्रस्तुत करेंगे। जिला गोपालन पशुधन संवर्धन समिति संस्थागत श्रेणी एवं व्यक्तिगत श्रेणी अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से पात्र संस्था एवं व्यक्तियों का चयन कर प्रस्ताव पुरस्कार के लिए अनुशंसा करती है। उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रस्तावों पर मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा के आधार पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों का चयन कर संस्थागत श्रेणी एवं व्यक्तिगत श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं ।

बताया गया कि संस्थागत श्रेणी के अंतर्गत पुरस्कर में प्रथम पुरस्कार 5 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रूपए, तृतीय पुरस्कार 2 लाख रूपए और सांत्वना पुरस्कार की राशि रूपए 2 लाख जिसमें प्रति पुरस्कार 50 हजार के मान से दिए जाते है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत पुरस्कार में प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार, तृतीय पुरस्कार 20 हजार दिया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: 2.5 लाख से अधिक फर्टिलाइजर दुकानें प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र में बदलेंगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )