Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

आचार्य विद्यासागर योजना का लाभ उठायें पशुपालक – मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल

18 अप्रैल 2023, भोपाल: आचार्य विद्यासागर योजना का लाभ उठायें पशुपालक – मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल – मध्यप्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने पशुपालकों से अपील की है कि आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना का लाभ उठायें। इस योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन और हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

श्री पटेल ने बताया कि वर्ष 2022-23 में योजना में लक्ष्य के अनुसार सामान्य वर्ग के 421, अनुसूचित जनजाति के 16 और अनुसूचित जाति के 38 हितग्राही को लाभान्वित किया गया। श्री पटेल ने कहा कि योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन और हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना है। योजना में पशुपालक 10 लाख रूपये तक के 5 या इससे अधिक पशु स्वीकृत करा सकते हैं। लागत की 75 प्रतिशत राशि बैंक ऋण द्वारा और शेष राशि मार्जिन मनी की व्यवस्था हितग्राही को स्वयं के अंशदान से करनी होती है।

श्री पटेल ने कहा कि इकाई लागत के 75 प्रतिशत पर या हितग्राही द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण पर जो भी कम हो 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से (अधिकतम 25 हजार रूपये प्रतिवर्ष) ब्याज की प्रतिपूर्ति 7 वर्षों तक पशुपालन विभाग द्वारा की जाती है। पाँच प्रतिशत से अधिक शेष ब्याज दर पर ब्याज की प्रतिपूर्ति हितग्राही को स्वयं करना होती है। मार्जिन मनी सामान्य वर्ग के लिये परियोजना लागत का 25 प्रतिशत, अधिकतम एक लाख 50 हजार रूपये और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिये परियोजना लागत का 33 प्रतिशत, अधिकतम 2 लाख रूपये है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें