Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

मुर्गी पालन का 3 दिवसीय सशुल्क प्रशिक्षण 26 फरवरी से

21 फरवरी 2022, इंदौर ।  मुर्गी पालन का 3 दिवसीय सशुल्क प्रशिक्षण 26 फरवरी से – पशुचिकित्सा महाविद्यालय, महू में मुर्गी पालन का तीन दिवसीय  सशुल्क प्रशिक्षण आगामी 24 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुल्क तीन हज़ार रुपए है। जिसमें प्रशिक्षणार्थी  केतीन दिन के आवास , चाय, नाश्ता ,दोपहर और रात्रि का भोजन और प्रशिक्षण पुस्तक का शुल्क शामिल है।

जो व्यक्ति इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे कृपया पूर्व में सूची  प्रेषित करें,ताकि आवास, भोजन और  प्रशिक्षण  की व्यवस्था सुनियोजित की जा सके। इस प्रशिक्षण के लिए  डॉ. एम एस जमरा के मोबाईल नंबर 8234843736 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण खबर: गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile