Animal Husbandry (पशुपालन)

अलीराजपुर जिले में 1 लाख 55 हजार 445 पशुओं का टीकाकरण किया गया

Share

05 नवम्बर 2022, अलीराजपुर: अलीराजपुर जिले में 1 लाख 55 हजार 445 पशुओं का टीकाकरण किया गया – अलीराजपुर जिले में अब तक एक लाख 55 हजार 445 पशुओं का लम्पी रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया जा चुका है। टीकाकरण , जागरूकता एवं सतत निगरानी से जिले में लम्पी रोग का लगभग समाप्ति की ओर है। बड़ी संख्या में बीमार पशु समय पर उपचार एवं टीकाकरण मिलने से स्वस्थ्य हो रहे हैं ।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. जीएस सोलंकी ने बताया जिले में लम्पी वायरस की रोकथाम हेतु पशु लगातार विशेष प्रयास किये जा रहे हैं । जिले में अब तक एक लाख 55 हजार 445 पशुओं का लम्पी रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया जा चुका है। जिले के 189 ग्राम में लम्पी रोग पशुओं के लक्षण पाये गए थे। जिसमें जोबट एवं उदयगढ विकासखंड क्षेत्र में लम्पी रोग का प्रसार अधिक पाया गया था। उक्त क्षेत्र में शत प्रतिशत ग्रामों में पशुओं का वैक्सीनेशन एवं उपचार किया गया।

डॉ. सोलंकी ने बताया कि 31 अक्टूबर 2022 की स्थिति में जोबट एवं उदयगढ विकासखंड के समस्त ग्रामों के पशुओं का टीकाकरण किया जाकर पशुपालकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया जिले में लगातार मैदानी अमला गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों एवं पशुपालकों को लम्पी रोग से पशुओं को बचाने हेतु पशुओं का उपचार, टीकाकरण एवं जागरूकता प्रयास कर रहा है। साथ ही मैदानी स्तर पर लगातार सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है। लम्पी रोग पशुओं में पाए जाने पर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग के अमले ने सतत मैदानी स्तर पर पशुओं का टीकाकरण / उपचार तथा जागरूकता के प्रयास किये। जिसके फलस्वरूप जिले में लम्पी रोग लगभग समाप्ति की ओर है।

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *