एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

लो टनल तकनीक क्या है? किसानों के लिए कैसे है फायदेमंद, जानें सबकुछ

11 नवंबर 2025, नई दिल्ली: लो टनल तकनीक क्या है? किसानों के लिए कैसे है फायदेमंद, जानें सबकुछ – आज के समय में किसान भाई अधिक उत्पादन और अधिक लाभ की चाह में नई-नई तकनीकों को अपनाने लगे हैं। ऐसे में लो टनल तकनीक किसानों के लिए ठंड के मौसम में सब्जियों की खेती का एक आसान और किफायती उपाय साबित हो रही है। भाकृअनुप (ICAR) द्वारा विकसित यह तकनीक न केवल उत्पादन बढ़ाने में मदद करती है बल्कि किसानों को ऑफ-सीजन में भी सब्जी बेचकर अधिक मुनाफा कमाने का अवसर देती है।

लो टनल तकनीक क्या है?

लो टनल एक लचीली, पारदर्शी प्लास्टिक शीट होती है जिसे सब्जियों की कतारों के ऊपर लगाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पौधों के आसपास की हवा को गर्म बनाए रखना है ताकि पौधे पाले, ठंडी हवा और बारिश से सुरक्षित रहें।

Advertisement
Advertisement

लो टनल के मुख्य फायदे

1. ठंड और पाले से सुरक्षा: पौधे तेज़ ठंडी हवा, पाला और बारिश से सुरक्षित रहते हैं।
2. जल्दी तैयार होने वाली फसल: फसल सामान्य मौसम से लगभग 30-40 दिन पहले तैयार हो जाती है।
3. कम लागत और आसान निर्माण: इसे बनाने में खर्च कम आता है और किसान इसे आसानी से लगा सकते हैं।
4. अधिक लाभ: ऑफ-सीजन में सब्जियों की कमी होने पर फसल ऊँचे दामों पर बिकती है।

लो टनल बनाने की विधि

1. सामग्री: जस्ती लोहे की रॉड (1.5 से 2.5 मीटर लंबी)
2. प्लास्टिक शीट: 100 माइक्रॉन IR ग्रेड पारदर्शी प्लास्टिक
3. ऊँचाई: 40 से 60 सेमी
4. पौध रोपाई दूरी: पौधों के बीच लगभग 50 सेमी, कतारों के बीच 1.5-1.6 मीटर
5. सिंचाई: ड्रिप सिंचाई सबसे बेहतर है
6. इस संरचना से पौधों को पर्याप्त धूप, हवा और नमी मिलती है, जिससे उनकी बढ़वार तेज़ होती है।

Advertisement8
Advertisement

लो टनल के लाभ

इस तकनीक से फसल लगभग 1.5 महीने पहले तैयार हो जाती है। पौधों को ठंड और पाले से पूरी सुरक्षा मिलती है। साथ ही , उत्पादन में वृद्धि होती है और किसान को अधिक लाभ प्राप्त होता है।

Advertisement8
Advertisement

लो टनल के लिए उपयुक्त फसलें

इस तकनीक का प्रयोग विशेष रूप से गर्मी पसंद सब्जियों के लिए किया जाता है। इसके लिए कुछ उपयुक्त फसलें: खीरा, तुरई, करेला, लौकी, टमाटर, मिर्च, बैंगन, पत्ता गोभी, फूल गोभी और ब्रोकोली शामिल है।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement