एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

शक्तिचलित पैडी वीडर

09 जुलाई 2024, भोपाल: शक्तिचलित पैडी वीडर – शक्तिचलित पैडी वीडर का उपयोग किसान द्वारा खेत में खरपतवार प्रबंधन के लिए किया जाता है। खेत में सीधी बुआई वाले तरीके से उगाए गये धान के खेतों में शक्तिचलित पैडी वीडर खरपतवार प्रबंधन के लिए एक अच्छा उपाय है। खेती में खरपतवार एक बड़ी समस्या बनकर सामने आती है क्योंकि 40 से 50 प्रतिशत तक फसलों का उत्पादन इन्हीं खरपतवार से प्रभावित होता है। ऐसे में किसानों के लिए खरपतवार प्रबंधन बहुत जरूरी हो जाता है, इसमें किसानों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन इसी मेहनत को कम करने का काम कृषि यंत्र शक्तिचलित पैडी वीडर करता है। मोटराइज्ड वीडर का इस्तेमाल फसलों के बीच में जहां ट्रैक्टर नहीं जा पाता है, वहां निंदाई-गुड़ाई के लिए करते हैं। शक्तिचलित पैडी वीडर को दो पत्तियों के बीच में चलाया जाता है तथा पंक्ति में खरपतवार की निंदाई करते हैं। फिर पौधे के आस-पास के खरपतवारों को हाथों से निंदाई की जानी चाहिए।

औसत संचालन की कार्य गति 2.5 किमी प्रति घंटा पाई गई। शक्तिचलित पैडी वीडर की औसत ईंधन खपत 0.55 लीटर प्रति घंटा पाई गई, अधिकतम क्षेत्र क्षमता 0.20 हेक्टेयर प्रति घंटा पाई गई। विकसित मशीन की कार्यशील चौड़ाई के बीच समायोज्य हो सकती है। 140 से 250 मिमी एकल पंक्ति सक्रिय शक्तिचलित पैडी वीडर के तहत निराई-गुड़ाई दक्षता 88.62 प्रतिशत देखी गई। हाथ से निंदाई करने की तुलना में शक्तिचलित पैडी वीडर से निराई की लागत 60 प्रतिशत कम थी और समय की बचत 65 प्रतिशत तक होता है। शक्तिचलित पैडी निराई यंत्र का उपयोग खेत में बुआई के 20 और 40 दिन बाद निंदाई-गुड़ाई के लिए किया जाता है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement