Agriculture Machinery (एग्रीकल्चर मशीन)

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने विशिष्ट तरीके से मनाया किसान दिवस

Share

24 दिसंबर 2022, मुंबई: महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने विशिष्ट तरीके से मनाया किसान दिवस – महिंद्रा ग्रुप के एक डिवीजन और वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता महिंद्रा एन्ड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट ने आज महिंद्रा के नागपुर संयंत्र में 500 महिंद्रा ट्रैक्टर्स के साथ किसान की तस्वीर बनाकर विशिष्ट तरीके से किसान दिवस मनाया। यह सम्मान किसानों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और उद्देश्यपूर्ण योगदान को स्वीकार करने के लिए दिया गया था।

 किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के क्रम में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने भारत के सबसे बड़े ट्रैक्टर इंस्टालेशन को प्रदर्शित करते हुए एक डिजिटल फिल्म बनाई जिसमे किसान की छवि # देश की तस्वीर के रूप में बनाई गई है। इसके अलावा इस दिन महिंद्रा ट्रैक्टर्स की डीलरशिप्स पर ज़मीनी गतिविधियों और ग्राहक जुड़ाव की पहलों की योजना बनाई गई , जहाँ किसान अपनी तस्वीर लाकर अपने व्यक्तिगत कैलेंडर भी आर्डर कर सकते हैं।

इस अवसर पर महिंद्रा एन्ड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट श्री हेमंत सिक्का ने कहा कि ”  महिंद्रा ट्रैक्टर्स में हम  ‘ राइज फॉर गुड ‘ विचारधारा  का पालन करते हैं , जिससे हम उन समुदायों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करते हैं , जिनके बीच हम रहते हैं।  हमारा प्रयास ग्रामीण भारत के नायकों , हमारे किसानों को पहचानने और उनका सम्मान करने का है।  हमारे किसान खेत में बहुआयामी भूमिका निभाते हैं और कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण कार्यों को अंजाम देते हैं , जिसके लिए जबरदस्त मेहनत की आवश्यकता होती है। महिंद्रा में हम राष्ट्र निर्माण में उनकी प्रतिबद्धता,समर्पण और योगदान को समझते हैं और इस डिजिटल फिल्म के ज़रिए हम ‘ देश की तस्वीर ‘के साथ उनके प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं। “

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *