Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

धान की कटाई होगी आसान: जानें कौन-सी मशीन आपके खेत के लिए है सही

30 सितम्बर 2025, भोपाल: धान की कटाई होगी आसान: जानें कौन-सी मशीन आपके खेत के लिए है सही – धान की कटाई का मौसम आते ही किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है- समय पर और कम मेहनत में फसल काटना। पहले जहां कटाई पूरी तरह मजदूरों पर निर्भर थी, वहीं अब तकनीक की मदद से यह काम बहुत आसान हो गया है। आधुनिक मशीनों की मदद से किसान न केवल समय बचा सकते हैं, बल्कि उत्पादन और पैदावार को भी बढ़ा सकते हैं।

आज बाजार में ऐसी कई मशीनें मौजूद हैं, जो धान की कटाई को मिनटों में पूरा कर देती हैं। छोटे किसानों से लेकर बड़े किसानों तक, हर कोई अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मशीन चुन सकता है। आइए जानते हैं धान की कटाई के लिए 5 बेहतरीन मशीनों के बारे में।

1. कंबाइन हार्वेस्टर – तीन काम एक साथ

कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए सबसे आधुनिक और उपयोगी मशीन है। यह एक ही बार में तीन काम करती है – कटाई, गहाई (थ्रेशिंग) और सफाई (क्लीनिंग)।
–   इसकी कटिंग बार 2 से 6 मीटर लंबी होती है।
–   यह मशीन धान की कटाई में लगभग 0.6 हेक्टेयर प्रति घंटे की क्षमता रखती है।
–   कीमत मॉडल और कंपनी के हिसाब से बदलती रहती है।
–   जो किसान बड़े पैमाने पर धान की खेती करते हैं, उनके लिए यह मशीन सबसे बेहतर विकल्प है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. स्वचालित रीपर बाइंडर – कटाई और बाइंडिंग एक साथ

–   यह मशीन फसल की कटाई के बाद उसे गठरी (गठ्ठर) में बांधकर एक साथ गिरा देती है।
–   इसकी क्षमता करीब 0.4 हेक्टेयर प्रति घंटे है।
–   जिन किसानों को कटाई के साथ बाइंडिंग की भी सुविधा चाहिए, उनके लिए यह मशीन बिल्कुल सही है।
–   इससे मजदूरी और समय दोनों की बचत होती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

3. वर्टिकल कन्वेयर रीपर – ट्रैक्टर पर चलने वाली मशीन

–   यह मशीन ट्रैक्टर से जुड़कर काम करती है।
–   इसे चलाने के लिए कम से कम 25 HP का ट्रैक्टर जरूरी है।
–   यह प्रति घंटे 0.3 से 0.4 हेक्टेयर तक फसल काट सकती है।
–   खासियत यह है कि फसल को एक दिशा में गिरा देती है, जिससे आगे की प्रोसेसिंग आसान हो जाती है।

4. ऑटोमैटिक रीपर – खुद चलने वाली मशीन

–   यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक मशीन है और इसके बड़े व्हील इसे आसानी से खेत में चलने में मदद करते हैं।
–   इसकी क्षमता 0.25 से 0.30 हेक्टेयर प्रति घंटे है।
–   इसका इस्तेमाल गेहूं, धान, सोयाबीन और तिलहन जैसी फसलों की कटाई में भी किया जा सकता है।
–   यह मध्यम आकार की खेती करने वाले किसानों के लिए उपयोगी है।

5. मैन्युअल वर्टिकल कन्वेयर रीपर – छोटे किसानों का साथी

–  यह हाथ से चलने वाली मशीन है और छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए बेहद किफायती है।
–   इसकी क्षमता 0.20 से 0.40 हेक्टेयर प्रति घंटे है।
–   इसकी कीमत लगभग ₹8,000 से शुरू होती है।
–   यह सस्ती और प्रभावी मशीन किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
–   आधुनिक मशीनें क्यों जरूरी हैं?
–   मजदूरों पर निर्भरता कम होती है।
–   समय पर कटाई से पैदावार बढ़ती है।
–   कम लागत में ज्यादा काम संभव है।
–   कटाई सटीक और नुकसान रहित होती है।
–  सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी मिलता है।

खेती को बनाएं स्मार्ट और फायदे का सौदा

आज के समय में मजदूरों की कमी और मौसम की अनिश्चितता किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। ऐसे में ये मशीनें खेती के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। किसान अपनी खेती और बजट के हिसाब से कंबाइन हार्वेस्टर से लेकर मैन्युअल रीपर तक कोई भी मशीन चुन सकते हैं।
अगर आप भी समय बचाना, मेहनत कम करना और पैदावार बढ़ाना चाहते हैं, तो इन आधुनिक तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। अधिक जानकारी और मशीनों की कीमत जानने के लिए आप ट्रैक्टर जंक्शन जैसी वेबसाइट्स पर विजिट कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture