Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

ग्रोमैक्स ने लॉन्च किया भारत का पहला सब-50 HP कैबिन ट्रैक्टर, किसानों को मिलेगा आराम और सुरक्षा

04 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: ग्रोमैक्स ने लॉन्च किया भारत का पहला सब-50 HP कैबिन ट्रैक्टर, किसानों को मिलेगा आराम और सुरक्षा – ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (Gromax Agri Equipment Ltd.), जो कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और गुजरात सरकार का संयुक्त उपक्रम है, ने भारत का पहला फैक्ट्री-फिटेड कैबिन ट्रैक्टर सब-50 HP सेगमेंट में लॉन्च करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जो हर मौसम में आरामदायक और सुरक्षित तरीके से खेती करना चाहते हैं।

Trakstar Kavach Series के अंतर्गत पेश किए गए इस ट्रैक्टर में फैक्ट्री-फिटेड कैबिन दिया गया है, जो धूल, धूप, बारिश और ठंड जैसे मौसम से सुरक्षा प्रदान करता है। इससे किसानों को सालभर कृषि कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। कंपनी ने इस मॉडल का नॉन-एसी वेरिएंट सबसे पहले लॉन्च किया है, जबकि एसी वेरिएंट को अगले चरण में पेश किया जाएगा।

किसानों की बढ़ती जरूरतों के लिए टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल

ग्रोमैक्स के इन ट्रैक्टरों को कंपनी के शक्तिशाली और ईंधन-कुशल डीजल इंजन और विश्वस्तरीय गियर बॉक्स टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। नतीजतन, ये ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन के साथ-साथ आसान संचालन भी सुनिश्चित करते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नई रेंज में कुल 8 ट्रैक्टर मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं, जिनमें 2WD और 4WD दोनों विकल्प मौजूद हैं। ये ट्रैक्टर बागवानी, सुपारी (अरेका-नट) की खेती, अंतर-फसली कार्य, धान की रोपाई (पडलिंग) और भारी ढुलाई जैसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए ‘सबसे सही चुनाव’ अभियान

ग्रोमैक्स ने ट्रैक्टर लॉन्च के साथ ही अपने लोकप्रिय मार्केटिंग अभियान ‘सबसे सही चुनाव’ के तहत दूसरा डिजिटल वीडियो कमर्शियल (DVC) भी जारी किया है। यह अभियान किसानों के लिए ट्रैकस्टार ट्रैक्टरों को एक सटीक, किफायती और भरोसेमंद विकल्प के रूप में स्थापित करता है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के प्रेसिडेंट, विजय नाकरा ने इस लॉन्च को लेकर कहा, “ग्रोमैक्स का लक्ष्य किसानों को ऐसे उत्पाद देना है जो उनके बदलते कृषि जरूरतों को पूरा करते हुए, उन्हें सालभर उत्पादकता का लाभ दे सकें। सब-50 HP कैबिन ट्रैक्टर की लॉन्चिंग हमारे लिए गर्व का विषय है, जो प्रदर्शन, मूल्य और सुविधा का संतुलन प्रदान करता है।”

अक्टूबर 2025 से उपलब्ध होंगे

ग्रोमैक्स के ये नए ट्रैक्टर अक्टूबर 2025 से देशभर में उपलब्ध होंगे। खासकर त्योहारों के सीजन में कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के डीलरशिप्स पर इन ट्रैक्टरों की खरीद पर विशेष उपभोक्ता योजनाएं और गारंटीड गिफ्ट भी दिए जाएंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture