Advertisement8
Advertisement
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट ने लॉन्च किए 8 नए ट्रैक्टर, पेश किया भारत का पहला 50 एचपी से कम का कैबिन ट्रैक्टर

04 अक्टूबर 2025, मुंबई: ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट ने लॉन्च किए 8 नए ट्रैक्टर, पेश किया भारत का पहला 50 एचपी से कम का कैबिन ट्रैक्टर –  ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (पहले महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर लिमिटेड), जो महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और गुजरात सरकार का संयुक्त उपक्रम है, ने एक साथ 8 नए ट्रैक्टर बाज़ार में उतारे हैं। इनमें भारत का पहला 50 एचपी से कम श्रेणी का फैक्ट्री-फिटेड कैबिन ट्रैक्टरभी शामिल है।

किसानों की अलग-अलग ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन

ये नए ट्रैक्टर ग्रोमैक्स के डीज़ल इंजन और गियर बॉक्स तकनीक से बने हैं। इनका उपयोग बागवानी, सुपारी (अरेका नट) की खेती, संकरी कतारों वाली फसलों में इंटर-कल्टीवेशन, धान की रोपाई के लिए पडलिंग और ढुलाई जैसे कामों में किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

ट्रैकस्टार कवच सीरीज़

ग्रोमैक्स ने ट्रैकस्टार कवच सीरीज़ के तहत भारत का पहला सब-50 एचपी कैबिन ट्रैक्टर पेश किया है। शुरुआत में नॉन-एसी कैबिन मॉडल उपलब्ध रहेगा, जबकि एसी मॉडल अगली चरण में लाया जाएगा। कैबिन ट्रैक्टर किसानों को मौसम से सुरक्षा और सालभर आरामदायक काम करने की सुविधा देंगे।

नए ट्रैक्टरों की प्रमुख झलक

  1. ट्रैकस्टार कवच सीरीज़ (545 4WD और 550 4WD) – कैबिन के साथ उपलब्ध, ढुलाई और सामान्य कृषि कार्यों के लिए।
  2. ट्रैकस्टार 525 4WD NT (25 एचपी) – 33 इंच चौड़ाई वाला संकरा मॉडल, इंटर-कल्टीवेशन के लिए।
  3. ट्रैकस्टार 525 2WD (25 एचपी) – बागवानी के लिए खास।
  4. ट्रैकस्टार 540 HT (40 एचपी) – ढुलाई और पडलिंग के लिए।
  5. ट्रैकस्टार 540 ऑर्चर्ड (40 एचपी) – सुपारी (अरेका नट) खेती के लिए बना विशेष मॉडल।
  6. ट्रैकस्टार 545 4WD (45 एचपी) – ढुलाई, पडलिंग और सामान्य खेती के लिए।
  7. ट्रैकस्टार 550 4WD (50 एचपी) – आलू की खेती, पडलिंग और अन्य कृषि कार्यों के लिए।
  8. ट्रैकस्टार 550 HT (50 एचपी) – भारी ढुलाई और बहुउपयोगी खेती के लिए।

किसानों के लिए ऑफर

ग्रोमैक्स ने नए ट्रैक्टरों के साथ अपना दूसरा विज्ञापन अभियान सबसे सही चुनाव भी शुरू किया है। नए ट्रैक्टर अक्टूबर 2025 से ग्रोमैक्स डीलरों पर उपलब्ध होंगे।

Advertisement8
Advertisement

त्योहारी सीज़न में कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डीलरशिप पर विशेष स्कीम और हर ट्रैक्टर की खरीद पर सुनिश्चित उपहार भी दिए जाएंगे।

Advertisement8
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement