Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करें

14 अक्टूबर 2024, रीवा: नरवाई प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करें – फसलों की कटाई के बाद उनके जो अवशेष खेत में रह जाते हैं उसे नरवाई कहते हैं। मशीनों से फसल की कटाई होने पर बड़ी मात्रा में नरवाई खेत में रहती है। इसको हटाने के लिए किसान प्राय: इसे जला देते हैं। इससे खेत की माटी की उपरी परत में रहने वाले फसलों के लिए उपयोगी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। मिट्टी में कड़ापन आ जाता है और इसकी जलधारण क्षमता बहुत कम हो जाती है।

 इस संबंध में सहायक यंत्री कृषि अभियांत्रिकी रीवा ने बताया है कि किसान नरवाई प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करें। इन उपकरणों के उपयोग से नरवाई को नष्ट करके खाद्य बना दिया जाता है जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। नरवाई जलाने से मिट्टी को होने वाले नुकसान और धुएं से होने वाला पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता है।

सहायक यंत्री ने कहा है कि किसान धान तथा अन्य फसलों की नरवाई खेत से हटाने के लिए सुपर सीडर और हैप्पी सीडर का उपयोग करें। ये उपकरण किसी भी  ट्रैक्टर   में आसानी से फिट हो जाते हैं। इसके उपयोग से एक ही बार में नरवाई नष्ट होने, खेत की जुताई और बुवाई हो जाती है। इससे जुताई का खर्च और समय दोनों की बचत होती है। इसके अलावा किसान  ट्रैक्टर  में स्क्वायर स्ट्रा बेलर का उपयोग करके नरवाई को खाद्य में बदल सकते हैं। सहायक कृषि यंत्री कार्यालय रीवा तथा संभागीय कृषि अभियांत्रिकी सतना में यह सभी उपकरण उपलब्ध हैं।  गेहूं  की नरवाई को स्ट्रा रीपर से भूसे में बदलकर उसे खेत से हटाया जा सकता है। किसी भी स्थिति में नरवाई  जलाना  नहीं , यह दण्डनीय अपराध है। नरवाई जलाने पर जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com