Uncategorized

विदिशा: वर्धा पंचायत में किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई

31 जनवरी 2026, विदिशा: विदिशा: वर्धा पंचायत में किसानों को नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई – राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, कृषि वर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ विकासखंड नटेरन के ग्राम वर्धा में कृषि रथ कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। किसानों को  नरवाई न जलाने की शपथ दिलाई गई।

कृषि रथ के माध्यम से किसानों तक पहुंच रही कृषिगत जानकारी – कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विदिशा जिले के प्रत्येक विकासखंड अंतर्गत निर्धारित ग्राम पंचायतों में कृषि रथ का नियमित भ्रमण किया जाएगा। क्षेत्रीय कृषि अधिकारी श्री लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि प्रतिदिन ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि रथ के माध्यम से कृषक संगोष्ठी में कृषि एवं संबद्ध विभागों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन आदि से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी। इस दौरान किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधारों की जानकारी दी जाएगी।

कृषक संगोष्ठी में कृषि से जुड़े नए आयामों की जानकारी –   आत्मा परियोजना से विकासखंड तकनीकी प्रबंधक श्री नरेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा कृषकों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा , मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा पराली प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

ग्राम पंचायत इमलिया जागीर में  किसानों से  संवाद – कृषि रथ ग्राम इमलिया  जागीर पहुंचा , जहां कृषि वैज्ञानिक डॉ अपर्णा शर्मा द्वारा उपस्थित कृषकों के साथ नई ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई साथ ही मूल्य संवर्धन को लेकर किसानों ने विभागीय योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कृषि रथ अभियान के माध्यम से जिले के किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी खेती की दिशा में प्रेरित कर किसान कल्याण वर्ष 2026 को सार्थक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 कृषि रथ ग्राम पंचायत  बींझ  में पहुंचा जहां किसानों द्वारा शासन की कृषिगत योजनाओं को जानने एवं उनसे लाभ प्राप्त कर रहे कृषकों ने अपने विचार साझा किए इसके उपरांत कृषि रथ वर्धा में पहुंचा जहां कृषि विस्तार अधिकारी श्री अभिषेक जैन द्वारा पशुपालन विभाग में चल रही डेयरी संबंधित योजनाओं मुख्यतः आचार्य विद्यासागर दुग्ध गौ संवर्धन योजना, डेयरी प्लस योजना एवं बकरी तथा कुक्कुट पालन संबंधित योजना के विषय में कृषकों को जानकारी प्रदाय की गई।

कृषकों को दिलाई गई नरवाई प्रबंधन को लेकर शपथ – ग्राम पंचायत वर्धा में कृषक संगोष्ठी के अंतर्गत सैंकड़ों की संख्या में मौजूद रहे कृषकों को नरवाई प्रबंधन जागरूकता को लेकर जनपद सदस्य एवं कृषि सभापति कुं. गजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा नरवाई न जलाने की अपील की साथ ही सभी कृषकों एवं ग्रामीण जनों को शपथ दिलाई गई।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थिति – ग्राम पंचायत बीन्झ में पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह धाकड़ एवं उपसरपंच कमलेश धाकड़ की अध्यक्षता में कृषि रथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया इसके उपरांत ग्राम पंचायत वर्धा में जनप्रतिनिधि गजेंद्र सिंह राजपूत शैलेन्द्र धाकड़, धनराज धाकड़, सुनील यादव, बाबूलाल धाकड़, नितिन धाकड़, भगवान सिंह धाकड़, समंदर सिंह यादव, गया प्रसाद चैकसे, प्रीतम धाकड़ एवं कृषि विभाग से कृषि विस्तार अधिकारी श्री सत्यम नेमा, श्री अभिषेक जैन, श्री अनिल बघेल, श्री लक्ष्मण सिंह गुर्जर, श्री विकास शाक्य, श्री रजत जैन, श्री राघवेंद्र अहिरवार, सुश्री शालिनी रघुवंशी, सुश्री तुलसा, सुश्री संगम रघुवंशी आत्मा परियोजना से श्री अनिकेत रघुवंशी, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी श्री अरविंद यादव, फसल बीमा से श्री जितेंद्र यादव एवं ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements