Uncategorized

किसानों को पपीता तकनीक पर प्रशिक्षण

बड़वानी। कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी द्वारा ग्राम कालीबेड़ी (बड़वानी) में पपीता की उन्नत उत्पादन तकनीकी विषय पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन गत दिनों डॉ. एस. के. बड़ोदिया (केन्द्र प्रमुख एवं वैज्ञानिक) के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान केन्द्र के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. दिनेश जैन ने प्रशिक्षणार्थियों को फसल विविधीकरण के अंतर्गत पपीता की उन्नत किस्में अर्का सूर्या, पूसा डेलीशियस, कुर्ग हनीड्यू, ताइवान 786 की पूर्णत: स्वस्थ पौधा खेत में 2 मीटर की दूरी पर सितम्बर-अक्टूबर के दौरान रोपने की तकनीकी बताई। प्रशिक्षण के दौरान श्री एम. के. बेनल द्वारा उद्यानिकी फसलों/ सब्जियों में समसामयिक जरूरी कार्यो की तकनीकी जानकारी दी,एवं सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement