Uncategorized

डॉं. ओम गुप्ता बनीं संचालक विस्तार सेवायें

जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की प्रथम महिला अधिष्ठाता डॉ. (श्रीमति) ओम गुप्ता को संचालक विस्तार सेवायें का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस पद पर आने वाली वे प्रथम संचालक हैं। अपने 42 वर्षों के कार्यकाल में 39 वर्ष चने पर राष्ट्रीय स्तरीय अनुसंधान किया है तथा मुख्य रूप से चने की उकठारोधी जातियों को विकसित करने तथा अनुमोदित करने पर अपना सहयोग दिया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली से लेकर अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कृषि संस्थानों से उन्हें दर्जनों अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके 85 शोधपत्र राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रमुखता से प्रकाशित हुये हैं। आपके गाइडेंन्स में 45 स्नातकोत्तर एवं 7 छात्रों ने पी.एच.डी. पूर्ण की है। डॉ. गुप्ता देश के अनेक प्रमुख राष्ट्रीय कृषि संस्थानों की वरिष्ठ सदस्या तथा 3 पादप रोज (जर्नल्स) सोसायटीज की फैलो हैं। देश-विदेश में अनेक सेमीनारों में पोस्टर प्रदर्शन और शोधपत्रों का वाचन कर चुकी हैं। डॉ. गुप्ता के संचालक विस्तार सेवाएं बनने पर विश्व विद्यालय की महिला कृषि वैज्ञानिकों ने कुलपति डॉ. पी.के. बिसेन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement