Uncategorized

सिएट में वृक्षारोपण

भोपाल। राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (सिएट) के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण में औषधि पौधों के वृक्ष लगाये गये जिनमें कालमेघ, अश्वगंधा, इलायची, अजवायन, अकरकटा, हडज़ोड़, ब्राह्मी, दमबेल, पीपली, गिलोय, हड़, बहेड़ा, आंवला, लौंग, तुलसी, अर्जुन, तुकमलंगा, मुश्कदाना, निरगुड़ी, विधारा, पुनरनवा, पुंत्रनजीवा, चंदन, पारस, पीपल, गुड़मार, गटेरन, सर्पगंधा, पत्थरचूर, वच, गुग्गल, सतावर, पारसपीपल, शमी, हल्दी आदि पौधे रोपे गये। इस अवसर पर संचालक श्री जी.पी. प्रजापति, उपसंचालक गण श्री एम.आर. अहिरवार, श्री के.सी. कौशल, श्री यू.एस. जादौन, श्री रामेश्वर सोलंकी, श्री एच. औंकार, श्री आर.के. गणेशे, सहायक संचालक श्री वी.एल. शाक्य, श्री तिवारी, कृषक जगत से प्रकाश दुबे भी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement