State News (राज्य कृषि समाचार)Uncategorized

किसान कल्याण दिवस का आयोजन

Share

सागर। भारत सरकार के निर्देशानुसार गतदिनों सागर जिले के 11 विकासखण्डों में किसान कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग तथा आत्मा परियोजना द्वारा उन्नत कृषि तकनीकी पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से समस्त विकासखण्डों में सहायक संचालक स्तर के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया।
सागर विकासखण्ड में कृषि विज्ञान केन्द्र, सागर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के.एस. यादव, राहतगढ़ विकासखण्ड में डॉ. आशीष त्रिपाठी, बण्डा विकासखण्ड में डॉ. विवेकिन पचौरी, खुरई विकासखण्ड में डॉ. ममता सिंह एवं जैसीनगर विकासखण्ड में डॉ. वैशाली शर्मा ने भाग लेकर कृषकों को वर्ष 2022 तक आय दोगुनी करने हेतु कृषि उद्यानिकी पशुपालन संबंधी उन्नत तकनीकी की जानकारी दी। शेष 6 विकासखण्डों में क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, सागर एवं शुष्क उद्यानिकी अनुसंधान केन्द्र, गढ़ाकोटा के वैज्ञानिकों ने भाग लेकर कृषकों को समसामयिक एवं उन्नत तकनीकी की जानकारी दी। कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों ने कृषकों की शंकाओं का समाधान किया।जिले के समस्त विकासखण्डों में आयोजित इन कार्यशालाओं में 1519 कृषकों के साथ -साथ विभागीय 165 अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 45 प्रगतिशील कृषकों को सम्बोधित किया गया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *