Uncategorized

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न

हरदा। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परियोजना संचालक ने बताया कि परम्परागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत कलस्टर एप्रोच एवं पीजीएस सर्टीफीकेशन होता है। उसके बाद उसका रजिस्ट्रेशन होता है। यह योजना सामान्यत: उस क्षेत्र के लिये जिसमें कम से कम रासायनिक उर्वरकों का उपयोग किया गया हो।
परियोजना संचालक ने बताया कि इस बार जिले को परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत 20 कल्स्टरों में कुल 11600 भौतिक लक्ष्य के साथ 143.369 लाख का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत कल्स्टर में जैविक खेती के संबंध में किसानों से चर्चा की। बैठक में पक्षी भगाओ यंत्र के बारे जानकारी देते हुए बताया गया कि यह यंत्र वाइन्ड वेलोसीटी पर आधारित होता है। बैठक में परियोजना संचालक द्वारा जिले में क्विनोआ की खेती एवं एजोला उत्पादन यूनिट के बारे में बताया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement