Uncategorized

रिलायंस फाउन्डेशन का बाढ़ प्रभावित जिलों में सफल राहत समन्वय

Share

भोपाल। विगत दिनों मध्यप्रदेश में मूसलाधार वर्षा से रीवा, सतना व पन्ना जिलों के अनेक गांव व कृषि भूमि बाढग़्रस्त हुई। इस स्थिति में प्रशासन के साथ देश की प्रतिष्ठित संस्था रिलायंस फाउंडेशन ने तत्परता से समन्वय कार्य करते हुए बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुँचाने में सहयोग प्रदान किया। रिलायंस फाउंडेशन ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से प्रशासन एवं बाढ़ प्रभावितों के मध्य संवाद सेतु का कार्य किया।
रिलायंस फाउन्डेशन ने रीवा, सतना, पन्ना के लिए डिजिटल संचार प्लेटफार्म आधारित बाढ़ राहत समन्वय कार्य शुरू किये। एक टोल फ्री हेल्प लाइन 18004198800 के माध्यम से 24 घंटे सेवायें उपलब्ध करायी गई हंै। साथ ही रेडियो के माध्यम से प्रभावित लोगों को सूचना पहुंचाने का कार्य किसान संदेश कार्यक्रम के नाम से प्रसारित कर किया। साथ – साथ वाट्सअप/जियो के द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए यथासंभव समन्वय कार्य किये। फाउन्डेशन के श्री जगदीश प्रजापति ने बताया कि किसानों को उनके मोबाईल पर ध्वनि संदेशों के माध्यम से कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन आदि की जानकारियां, सूचना, चेतावनी, मौसम की जानकारी व समसामयिक कार्यों के विषय में जानकारी की सूचना दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बैठे लोगों को दी जा रही है। साथ ही राज्य/जिला सहायता समन्वयक तथा एनजीओ की जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर समन्वय कार्य किया जा रहा है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *