Uncategorized

देश के सभी जिलों में खुलेंगे कृषि विज्ञान केंद्र

10 राज्यों में मधुमक्खी विकास केंद्र खोलने का ऐलान
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश भर के सभी जिलों में कम से कम एक कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का ऐलान किया है। जिससे किसानों को उनके खेत के पास ही उन्नत कृषि के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह ने 10 राज्यों में मधुमक्खी विकास केंद्र खोलने का ऐलान भी किया है। श्री सिंह ने किसानों से अपील की है कि धान की खेती से बचने वाले पुआल का उपयोग जैविक खाद बनाने, पेपर बनाने, और कार्ड बोर्ड उद्योग और पशुओं के चारे के तौर पर करें। श्री सिंह ने सभी केवीके एवं जिला कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों का ज्ञानवर्धन कर पुआल का समुचित उपयोग करने की विधि बताकर पुआल का सदुपयोग कराएं।  श्री राधा मोहन सिंह ने यह बात नई दिल्ली में 12 राज्यों के सभी कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों और कृषि विकास से सम्बंधित जिला स्तरीय अधिकारियों, और प्रगतिशील किसानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कही।  श्री सिंह ने किसान को सुझाव दिया कि मछली की खेती अब धान के खेत में करें। जिससे कि किसानों को आर्थिक लाभ होगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने पशुपालन में देसी नस्लों को सुधारने पर विशेष बल दिया और पालतू पशुओं को होने वाले टीकाकरण जिसमें खुरपका-मुंहपका शामिल है के टीकाकरण पर भी जोर दिया।

Advertisement1
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement