Uncategorized

शहडोल और नेपानगर में भाजपा विजयी

Share

भोपाल। मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा (अजजा) और बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजयी घोषित किये गये हैं।
शहडोल संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्ञान सिंह को 4 लाख 81 हजार 398 एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री हिमाद्री सिंह को 4 लाख 21 हजार 15 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के श्री ज्ञान सिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की सुश्री हिमाद्री सिंह को 60 हजार 383 मत से पराजित किया।
नेपानगर विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सुश्री मंजू दादू ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के श्री अंतर सिंह बर्डे को 42 हजार 198 वोट से पराजित किया। सुश्री मंजू दादू को 99 हजार 626 मत प्राप्त हुए।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *