Uncategorized

कांग्रेस उम्मीदवार कोलारस और मुंगावली में विजयी

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। कोलारस में कांग्रेस के उम्मीदवार श्री महेन्द्र सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी के श्री देवेन्द्र कुमार जैन को 8086 वोट से पराजित किया। मुंगावली में कांग्रेस के श्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी की श्रीमती बाई साहब को 2123 मतों से हराया। कोलारस में श्री महेन्द्र सिंह को 82 हजार 523 वोट प्राप्त हुए जबकि श्री देवेन्द्र जैन को 74 हजार 437 मत मिले। मुंगावली में कांग्रेस के श्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव को 70 हजार 808 और भाजपा की श्रीमती बाई साहब को 68 हजार 685 वोट प्राप्त हुए।

Advertisement1
Advertisement

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

Advertisements
Advertisement5
Advertisement