Uncategorized

खेत पहुंचकर कलेक्टर ने जैविक खेती को सराहा

देवास। जैविक खेती से न केवल खेतों का जीवन बढ़ेगा अपितु इसकी उपज से मानव का स्वास्थ्य भी रसायनमुक्त रहेगा। जो किसान जैविक खेती कर रहे हैं वे साधुवाद के पात्र हैं। जैविक खेती यज्ञ के समान पवित्र है। कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने यह बात गत दिवस ग्राम टिगरिया गोगा में जैविक खेती के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने किसान कैलाश परमार के खेत में जाकर फसलों को देखा। गौमूत्र, गोबर खाद और अन्य देशी उपायों को देखा और किसान के प्रयासों को सराहा। निरीक्षण के दौरान उज्जैन संभाग के संयुक्त आयुक्त श्री प्रतीक सोनवलकर एवं कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement5
Advertisement