Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों पर कृषक संगोष्ठी

पन्ना। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, पन्ना द्वारा म.प्र. के स्थापना दिवस पर गतदिनों कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषकों को रबी मौसम की फसलों की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर बीज एवं जैव उर्वरक, जैविक कीटनाशी आदि की प्रदर्शनी लगाकर कृषकों को अच्छे बीजों के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही कृषकों से प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी उपसंचालक श्री जी.एल. अहिरवार, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए.के. त्रिपाठी, वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. रितेश बागोरा, सहायक संचालक श्री एस.के.शर्मा एवं एसएडीओ श्री खरे तथा श्री श्रीराम रिछारिया ने कृषकों को संबोधित किया। कृषक श्री रामभगत कुशवाहा द्वारा गीत के माध्यम से कृषकों की समस्यायों तथा उन्नत तकनीक से अवगत कराया गया।