Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में रबी बोनी की धीमी शुरुआत

(विशेष प्रतिनिधि)

भोपाल। प्रदेश में अतिवर्षा के बाद रबी बोनी की धीमी शुरुआत हुई है। अब तक मात्र 6 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई है जबकि गत वर्ष इस समय तक 23 लाख हेक्टेयर में बुवाई कर ली गई थी।

जानकारी के मुताबिक इस वर्ष 119.18 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है जबकि गत वर्ष 116.70 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें बोई गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं का रकबा लगभग 4 लाख हेक्टेयर बढ़ाकर 64 लाख हेक्टेयर किया गया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है इस वर्ष पर्याप्त नमी को देखते हुए रबी फसलों का बम्पर उत्पादन होने की संभावना है। खरीफ में हुए नुकसान की भरपाई रबी से हो सकती है। क्योंकि गेहूं का रकबा निर्धारित समय से भी अधिक हो सकता है। अब तक केवल 74 हजार हेक्टेयर में गेहंू बोया गया है। शीघ्र ही इसके रफ्तार पकडऩे की उम्मीद है।

प्रमुख रबी फसलों की बोनी 6 नवम्बर तक (लाख हे. में)
फसललक्ष्यबुवाई
गेहूं640.74
जौ1.350.05
चना34.151.53
मटर3.50.17
मसूर5.50.15
सरसों7.53.28
गन्ना10.09

प्रदेश की अन्य प्रमुख फसलों में चने का रकबा इस वर्ष लगभग 1 लाख हेक्टेयर कम किया गया है। इस वर्ष 34.15 लाख हेक्टेयर में बोनी की जाएगी, जबकि गत वर्ष 35.32 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। राज्य में अब तक 1.53 लाख हेक्टेयर में चना बोया गया है। वहीं प्रदेश में सरसों की बोनी अब तक 3.28 लाख हेक्टेयर में एवं गन्ना 9 हजार हेक्टेयर में बोया    गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile