Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 किसान दिवस पर योगी सरकार ने किसानों को किया सम्मानित

26 दिसंबर 2024, भोपाल: किसान दिवस पर योगी सरकार ने किसानों को किया सम्मानित – यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के किसानों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। सरकार की तरफ से कार्यक्रम में 11 किसानों को ट्रैक्टरों  का वितरण किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी वितरित कर हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टरों के साथ किया गया। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों, एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। किसान दिवस पर राज्य के विभिन्न जनपदों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में किसानों और वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।  इन सभी किसानों को शॉल, प्रशस्ति पत्र व एक लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एफपीओ में उद्यमी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (बहराइच), उद्यानिक खेती लिए धर्मेंद्र कुमार सिंह (गोरखपुर), कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक हमीरपुर के डॉ. प्रशांत कुमार आदि को सम्मानित किया गया।   पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस उत्तर प्रदेश में 2002 से किसान सम्मान दिवस   के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे। चौधरी चरण सिंह कहा करते थे कि किसान गरीब होगा तो भारत अमीर नहीं हो सकता। भारत को समृद्ध बनाने के लिए अन्नदाता किसान को समृद्ध बनाना पड़ेगा। चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता माने जाते हैं। वे हमेशा किसानों के हित के लिए संघर्ष करते रहे और उनकी आवाज को उठाते रहे। बता दें कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में हुआ था। किसानों के लिए उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2001 में भारत सरकार ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के सम्मान में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस घोषित किया था।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com