Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर के योगेश केला चिप्स के उत्पादन से कर रहे लाखों की कमाई

05 जनवरी 2023, बुरहानपुर: बुरहानपुर के योगेश केला चिप्स के उत्पादन से कर रहे लाखों की कमाई – बुरहानपुर की पहचान ‘केला ‘ उत्पाद से है। यहाँ केला चिप्स की यूनिट स्थापित कर कई कृषक अच्छी-खासी आमदनी कमा रहे है। इसी कड़ी में न्यामतपुरा निवासी कृषक श्री योगेश महाजन भी केला चिप्स उत्पादन कर प्रतिदिन हज़ारों रुपए कमा रहे हैं। इनके यहाँ महिला /पुरुषों को रोज़गार भी दिया जा रहा है।

श्री योगेश महाजन पहले घर पर ही कम संसाधनों से छोटा सा कारोबार करते थे, जिससे उन्हें प्रतिदिन 15 सौ से 2 हजार रूपये तक की आमदनी होती थी। फिर उद्यानिकी विभाग के अधिकारी ने केला चिप्स के व्यवसाय को बढ़ाने की जानकारी दी। जिससे प्रेरित होकर इन्होंने उद्यानिकी विभाग के सहयोग से ‘‘एक जिला-एक उत्पाद‘‘ अंतर्गत पीएमएफएमई योजना के तहत 11 लाख 50 हजार रूपये की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर कैनरा बैंक बुरहानपुर में प्रस्तुत की। बैंक द्वारा इनका ऋण स्वीकृत किया गया। िजसमें इन्हें 35 प्रतिशत की अनुदान राशि भी प्राप्त हुई। प्राप्त राशि से इन्होंने टिन शेड, केला चिप्स मशीन, मिक्सर मशीन इत्यादि सामग्री खरीदी और केला चिप्स यूनिट का विस्तार किया।जिससे इनके कारोबार में वृद्धि हुई।

श्री महाजन बताते हैं कि अब मुझे प्रतिदिन 37500/- से 48000/- रूपये प्राप्त हो रहे हैं। इसी तरह लागत राशि काटकर प्रतिदिन शुध्द मुनाफा 8 से 10 हजार रूपये प्राप्त हो जाता है । इस प्रकार मैं प्रतिमाह लगभग 2 लाख 80 हजार रूपये कमा पा रहा हूँ। उत्पादन इकाई में तैयार किये जा रहे उत्पाद जिले में एवं जिले के बाहर पूणे, चंडीगढ़, दिल्ली एवं महाराष्ट्र के अन्य जिलों में भी थोक विक्रय किये जा रहे हैं । मेरी आमदनी बढ़ने पर मैं अन्य नागरिकों को भी रोजगार दे रहा हूँ। जिसमें 10 से 12 महिलाएं भी कार्यरत है। योजना का लाभ मिलने पर अपनी इस सफलता के लिए श्री महाजन ने उद्यानिकी विभाग, बैंक तथा शासन-प्रशासन का आभार प्रकट किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (04 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )