छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी
24 सितंबर 2026, इंदौर: छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं; वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 23 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -7 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से -2 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -11 % कम वर्षा हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – गोहपारु 49.0, मवई 37.4, बैहर 37.2, मऊ 36.0, किरनापुर 34.6, सिंगौड़ी 30.6, करांजिया 25.0, पाटन 20.4, घुघरी 20.0, मऊगंज 17.7, देवरी- सागर 14.1, बेनीबारी 11.8, बालाघाट 11.4, खुरई 10.0, मंडला 9.8, सोहागपुर-नमदापुरम 8.0, राजनगर 7.4, मोहखेड़ 7.4, बनखेड़ी 7.2, आमला 7.0, गु ौर 7.0, बहोरीबंद 6.4, मटियारी 6.0, उदयपुरा 6.0, गैरतगंज 5.6, िबरसा 5.4, खजुराहो-एयर पोर्ट 5.4, राजपुर 5.0, दमोह 4.0, भगवानपुरा 4.0, चुरहट 4.0, नईगढ़ी 3.0, चन्नौड़ी 3.0, बुढ़ार 3.0, पिपरिया 2.2, गाडरवारा 2.0, देव नगर 2.0, जयतपुर 2.0, ब्योहारी 2.0, लांजी 1.8, देवरी-रायसेन 1.7, लहार 1.5, मलाजखंड 1.4, गंजबासौदा 1.1, अमरकंटक 1.0, अमरपुर 1.0, पेटलावद 1.0, तेंदूखेड़ा – नरसिंहपुर 1.0 और सतना में 0.9 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – दक्षिण -पश्चिम मानसून आज, 23 सितंबर 2026 को पंजाब, हरियाणा , राजस्थान के अधिकांश भागों, पूरी दिल्ली , उत्तर प्र देश और गुजरात के कुछ हिस्सों से और आगे वापस लौट गया है। दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नालिया से गुजर रही है। गहरा दबाव पश्चिम -मध्य और उससे लगे उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना पिछले 06 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 23 िसतंबर 2026 को सुबह 08:30 बजे भारतीय समयानुसार उसी क्षेत्र में पूर्व के पास केंद्रित था। इसके पश्चिम -उत्तर -पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 23 सितंबर 2026 की रात तक कलिंगपट्ट्नम के पास विशाखापट्नम और गोपालपुर के बीच एक गहरे दबाव के रूप में उत्तर आंध्र प्रदेश – दक्षिण ओडिशा तटों को पार करने की बहुत संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ , मध्य क्षोभ मंडल स्तर पर पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण , उत्तर – पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ , पश्चिम – मध्य और उससे लगे उत्तर -पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के केंद्र से मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर होते हुए थाई लैंड की खाड़ी तक विस्तृत है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला और बालाघाट जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाओं ( 30 -40 किमी / घंटा ) के साथ कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खर गोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में कहीं -कहीं , सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर और अनुपपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


