राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुपालकों की आय में वृद्धि विषय पर कार्यशाला 7 नवंबर को

07 नवंबर 2024, इंदौर: पशुपालकों की आय में वृद्धि विषय पर कार्यशाला 7 नवंबर को – इंदौर संभाग में डेयरी विकास के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 7 नवंबर , गुरुवार को किया जा रहा है। यह कार्यशाला वेटनरी कॉलेज महू में प्रातः 10 बजे से आयोजित की जा रही है। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यशाला में नानाजी देशमुख वेटनरी विश्वविद्यालय जबलपुर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. मंदीप शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. पी.एस. पटेल, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला में वेटनरी काउंसिल ऑफ़ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. यू.सी. शर्मा द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. मोहन लाल कंबोज और डॉ. चन्द्र दत्त पशुपालन और डेयरी उत्पादन के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। एनिमल ब्रीडिंग आनंद गुजरात के सीनियर मैनेजर डॉ. पराग पंड्या और डॉ. मयंक टंडन द्वारा भी सत्र को संबोधित किया जाएगा।

संभाग में डेयरी विकास के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। संभागायुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह की पहल पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा पशु चिकित्सा एवं पशु महाविद्यालय महू के संयुक्त प्रयास से यह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में इंदौर संभाग के सभी  जिलों के  कलेक्टर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के निदेशक, नाबार्ड के जिला प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संभाग के समस्त उप संचालक, ग्रामीण विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी तथा दुग्ध संघ के अधिकारीगण भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement