राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में महिलाएं सम्मानित

15 मार्च 2021, पन्ना ।  कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में महिलाएं सम्मानित – कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ने महिलाओं की कृषि क्षेत्र में भागीदारी एवं सशक्तिकरण पर चर्चा की। उपसंचालक कृषि श्री ए.पी. सुमन, ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु सुझाव दिये।

जिले की प्रगतिशील महिला उद्यमियों डॉ. भारती खरे (विकल्प सामाजिक संस्था, एनएमडीसी) स्वास्थ्य क्षेत्र में, श्रीमती भगवती यादव को आंवला प्रसंस्करण के क्षेत्र में, श्रीमती मीतू दत्ता आदर्श सांसद ग्राम (जमुन्हाई) को साबुन बनाने के लिए, श्रीमती चन्द्ररेखा बाला, (राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर) जैविक खाद एवं कीटनाशी, प्रशिक्षण के लिए प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement