Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र-कटिया सीतापुर सम्मानित

26 सितम्बर 2024, मेरठ: कृषि विज्ञान केंद्र-कटिया सीतापुर सम्मानित – सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित कृषि विज्ञान केन्द्रों की 31वी वार्षिक क्षेत्रीय कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र कटिया द्वारा भारत सरकार के किसान सारथी पोर्टल पर सर्वाधिक किसान 2.11 लाख कृषक पंजीकृत करने पर कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान कानपुर की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री श्री  बलदेव सिंह औलख ने के वी के कटिया सीतापुर के प्रसार कार्यो को सम्मानित किया।इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डाॅ के के सिंह, उपकार के अध्यक्ष कैप्टन श्री विकास गुप्ता, शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू ,के पूर्व कुलपति डाॅ जे पी शर्मा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा के पूर्व महानिदेशक (कृषि प्रसार) डाॅ पी दास, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा के सहायक महानिदेशक (कृषि प्रसार) डाॅ रजंय कुमार सिंह समेत उत्तर प्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों के अध्यक्ष समेत कृषक उत्पादक संगठन के निदेशकगण उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com