एक्पोजर विजिट के लिए वाशिम पहुंचीं मोहखेड़ की महिला किसान
10 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: एक्पोजर विजिट के लिए वाशिम पहुंचीं मोहखेड़ की महिला किसान – जिले के विकासखंड मोहखेड़ की महिला किसानों का महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दो दिवसीय एक्सपोजर करवाया गया। सृजन संस्था के जिला टीम लीडर श्री संदीप भुजेल ने बताया कि कैप्री परियोजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के वाशिम जिला एमएसआरएलएम द्वारा संचालित समूहों, संगठनों एवं सीएलएफ में गतिविधियों, माईक्रो ईंटर प्राईज के कार्य जैसे मसाला प्रोसेसिंग, पापड़, दोना पत्तल, बायो इनपुट, नर्सरी, पपीते की जैविक खेती, सिलाई सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि देखे एवं महाराष्ट्र शासन के वाशिम जिला ग्रामीण के प्रकल्प संचालक (पीडी) सुश्री किरण गणेश कोवे के साथ गतिविधियों एवं एक्सपोजर प्रशिक्षण के बारे में चर्चा की गई । इस दौरान किसानों की आय वृध्दि के साधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके अंतर्गत महिलाओं के समूह, मंडल के बेहतर संचालन के बारे में बताया गया एवं महिलाओं ने फेडरेशन के अनुभव साझा किये और जिज्ञासाओं का समाधान पाया। भ्रमण दल में प्रेरणा महिला मंडल की सचिव श्रीमती मीना विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती मानता पंद्राम, श्रीमती सरला यदुवंशी एवं शेख अबरार मंसूरी, श्री रामभजन डेहरिया, श्री रूपराम नायक शामिल हुए तथा वाशिम से डीएमएम श्री सुधीर खुजे, डीएम आईबीसीबी श्री दत्ता चौहान, बीएमएम श्री तृष्णा ठाकरे, बीएमएफआई श्री आतिश राठौर, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर श्री अविनाश गंगवानी शामिल हुये एवं टीम ने एक्स्पोजर कराया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

