राज्य कृषि समाचार (State News)

महिला किसान को मिला ₹4.90 लाख का मिनी ट्रैक्टर, सरकार ने दिया 50% अनुदान; खेती होगी आसान

10 अगस्त 2026, भोपाल: महिला किसान को मिला ₹4.90 लाख का मिनी ट्रैक्टर, सरकार ने दिया 50% अनुदान; खेती होगी आसान – ’मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’’अंतर्गत गुना जिले के ग्राम पंचायत जामनेर की प्रगतिशील महिला कृषक श्रीमती कृष्णाबाई अहिरवार को उद्यानिकी विभाग की योजना के अंतर्गत महिंद्रा OJA 2121 मिनी ट्रैक्टर प्रदान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्‍द्र धाकड़, कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल, पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल एवं अन्य अतिथियों ने उन्हें ट्रैक्टर की चाबी एवं हितलाभ वितरण पत्र सौंपा। 4.90 लाख रुपए लागत वाले इस मिनी ट्रैक्टर पर उद्यानिकी विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अर्थात 2.45 लाख रुपए का अनुदान प्रदान किया गया है।

उद्यानिकी खेती को मिलेगा आधुनिक यंत्रीकरण का लाभ

मिनी ट्रैक्टर का उपयोग विशेष रूप से बगीचों में अंतर्वर्ती फसलों की खेती, निराई-गुड़ाई, खेत की तैयारी, मिट्टी प्रबंधन तथा अन्य कृषि कार्यों में किया जाएगा। इससे किसानों को कम समय और कम श्रम में अधिक दक्षता के साथ खेती करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही उद्यानिकी खेती में आधुनिक यंत्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उत्पादन क्षमता और कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी।

महिला कृषकों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

उद्यानिकी विभाग की यह योजना महिला कृषकों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। योजना के माध्यम से किसानों की लागत कम होगी, श्रम की बचत होगी तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग से उद्यानिकी क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture