Ad DesktopAd TabletAd Mobile
मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश की मंडियों में ₹2,550 से ₹2,580 प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं  , देखिए 6 फरवरी के ताजा भाव  

06 फरवरी 2026, नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की मंडियों में ₹2,550 से ₹2,580 प्रति क्विंटल तक बिका गेहूं, देखिए 6 फरवरी के ताजा भाव – मध्य प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में गेहूं के दाम किसानों के लिए संतोषजनक बने हुए हैं। Agmarknet से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 6 फरवरी 2026 को प्रदेश की कई प्रमुख मंडियों में गेहूं का अधिकतम भाव ₹2,580 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। आवक के हिसाब से कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कुल मिलाकर किसानों को अच्छी कीमत मिलती नजर आ रही है। खासतौर पर जिन मंडियों में आवक सीमित रही, वहां भाव अपेक्षाकृत ऊंचे रहे। जानिए राज्य की प्रमुख मंडियों मं आज के ताजा रेट ।  

इन मंडियों में मिले बेहतर दाम

प्रदेश की बुरहानपुर मंडी में गेहूं का अधिकतम भाव ₹2,580 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि बड़वानी की सेंधवा मंडी में किसानों को ₹2,550 प्रति क्विंटल तक कीमत मिली। वहीं ग्वालियर की भितरवार मंडी में अधिकतम भाव ₹2,550 और मॉडल भाव ₹2,520 प्रति क्विंटल रहा। इन मंडियों में आवक सीमित होने के कारण कीमतों में मजबूती देखने को मिली।

जहां आवक ज्यादा, वहां स्थिर रहे भाव

दतिया की भांडेर मंडी में सबसे अधिक 159.63 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई, जहां मॉडल भाव ₹2,450 प्रति क्विंटल रहा। इसी तरह अशोकनगर मंडी में 88 क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक के साथ मॉडल भाव ₹2,400 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 मध्य प्रदेश की मंडियों में आज के ताजा गेहूं रेट  

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
अलीराजपुरजोबट मंडी2,3002,3002,3001
अशोकनगरअशोकनगर मंडी2,3503,3802,40088.45
अशोकनगरचंदेरी मंडी2,2972,4102,40052.61
अशोकनगरमुंगावली मंडी2,3802,3952,39528.96
बड़वानीसेंधवा मंडी2,5102,5502,5502.46
बैतूलबैतूल मंडी2,4002,4502,45024
भिंडलहार मंडी2,4552,4782,46055.9
भोपालबेरसिया मंडी2,2882,5102,33533.58
बुरहानपुरबुरहानपुर मंडी2,1212,5802,5802.21
छतरपुरबड़ामलहरा मंडी2,4352,5302,53051.62
दमोहपथरिया मंडी2,4052,4052,4056
दतियाभांडेर मंडी2,4452,4672,450159.63
देवासकन्नौद मंडी2,4352,4812,43511.4
धारराजगढ़ मंडी2,3412,6122,45146.48
डिंडोरीडिंडोरी मंडी2,3002,4002,4005.61
गुनाआरोन मंडी2,3352,4522,4524.3
गुनाराघोगढ़ मंडी2,4452,4452,4450.14
ग्वालियरभितरवार मंडी2,4502,5502,52086.56
ग्वालियरलश्कर मंडी2,5102,5102,5101.5
हरदाहरदा मंडी2,3512,5002,464132.72

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें