मंडी रेट (Mandi Rate)राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश की मंडियों में 2,350 से 2,580 रुपये क्विंटल बिका गेहूं, जानिए 25 फरवरी के ताजा भाव  

25 फरवरी 2026, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की मंडियों में 2,350 से 2,580 रुपये क्विंटल बिका गेहूं, जानिए 25 फरवरी के ताजा भाव – कृषि विपणन की आधिकारिक वेबसाइट Agmarknet पर जारी 25 फरवरी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के दाम 2,350 रुपये से 2,580 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए। कई प्रमुख मंडियों में किसानों को 2,500 रुपये के आसपास मॉडल रेट मिल रहा है। प्रदेश में सबसे ऊंचा मॉडल भाव प्रतापगढ़ मंडी में 2,580 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

इसके अलावा आनंद नगर (महराजगंज) में 2,525 रुपये, संभल (बहजोई) में 2,520 रुपये और पुखरायां (कानपुर देहात) में 2,515 रुपये का मॉडल रेट रहा। अतरौली और पंचपेडवा मंडियों में 2,550 रुपये का मॉडल भाव दर्ज हुआ।

वहीं सबसे कम मॉडल रेट हरदोई मंडी में 2,425 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जहां 782 क्विंटल से अधिक आवक दर्ज की गई। बड़ी आवक वाली मंडियों में शाहजहांपुर (2,053 क्विंटल) और झींझक, कानपुर देहात (2,045 क्विंटल) शामिल रहीं, जहां मॉडल भाव क्रमशः 2,450 रुपये रहा। सीतापुर में 2,390 रुपये मॉडल रेट दर्ज हुआ।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख मंडियों में गेहूं के ताजा भाव 

जिलामंडीन्यूनतम भाव (₹/क्विंटल)अधिकतम भाव (₹/क्विंटल)मॉडल भाव (₹/क्विंटल)आवक (क्विंटल)
आगराखैरागढ़2,4502,4902,4708
अलीगढ़अतरौली2,5002,6002,55020
अलीगढ़छर्रा2,5302,5502,5409
बदायूंबिसौली2,5002,5002,50032.6
बलरामपुरपचपेडवा2,5002,6002,55012.5
बलरामपुरतुलसीपुर2,4002,4802,44013
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद2,4002,6002,50511.2
फतेहपुरफतेहपुर2,5002,5102,505136
हरदोईहरदोई2,3502,5002,425782.1
झांसीमऊरानीपुर2,5002,5002,50012.2
कानपुर देहातझींझक2,3502,5502,4502,045
कानपुर देहातपुखरायां2,5002,5252,51581
कानपुर देहातरूरा2,4002,4502,425680
लखीमपुर खीरीमैगलगंज2,4002,5002,45025
ललितपुरललितपुर2,3702,4802,425320
महराजगंजआनंद नगर2,4252,6252,52521.55
मथुराकोसीकलां2,4002,4802,4408
प्रतापगढ़प्रतापगढ़2,5802,5802,58090
रायबरेलीलालगंज2,4002,5002,45038.7
संभलबहजोई2,5002,5502,52053
शाहजहांपुरजलालाबाद2,4002,5002,4502,053
सीतापुरसीतापुर2,3702,4002,39090.4

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements