राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में अब तक लगभग ढाई लाख किसानों से खरीदा गया 10 लाख 46 हजार टन गेहूँ

मध्य प्रदेश में अब तक लगभग ढाई लाख किसानों से खरीदा गया 10 लाख 46 हजार टन गेहूँ

भोपाल : अप्रैल 23, 2020,

प्रदेश में इस वर्ष रबी उपार्जन में आज तक दो लाख 49 हजार 628 किसानों से 10 लाख 46 हजार 402 मीट्रिक टन गेहूँ की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया है कि प्रतिदिन एक लाख किसानों को खरीदी केन्द्र पर आने के लिये एस.एम.एस. से संदेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही, तीन दिन पहले मैसेज किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement