राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं किसान दिवस और कृषि वानिकी संगोष्ठी संपन्न

03 मार्च 2025, इंदौर: गेहूं किसान दिवस और कृषि वानिकी संगोष्ठी संपन्न – राष्ट्रीय कृषि अखबार कृषक जगत और प्रसिद्ध कम्पनी सुमिटोमो केमिकल इंडिया लि एवं सामाजिक वानिकी वृत्त, इंदौर मप्र शासन के संयुक्त तत्वावधान में गत दिनों टेकरी मां कृषि अनुसंधान फार्म , अहिल्या माता गौशाला, पेडमी में किसान दिवस और कृषि वानिकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरुषोत्तमदास पसारी, कुलाधिपति , श्री वैष्णव विद्यापीठ, विशिष्ट अतिथि  श्री पी सी दुबे ,पूर्व प्रधान वन संरक्षक थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री देवेंद्र मुछाल अध्यक्ष एवं  श्री प्रकाश चंद सोडानी ,सचिव, अहिल्या माता गौशाला ,पेडमी ने की। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि सुश्री सुनीता वर्मा, कृषि वैज्ञानिक डॉ व्ही एस बुंदेला, कृषक जगत के संचालक श्री सचिन बोन्द्रिया ,सुमिटोमो के जोनल मार्केटिंग मैनेजर श्री भगवान वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

श्री पसारी ने टेकरी  मां कृषि अनुसंधान फार्म पर किए जा रहे अनुसंधान  कार्यों की प्रशंसा करते हुए इस क्षेत्र के किसानों को कृषि  के नवाचारों का  लाभ मिलेगा। श्री दुबे ने कहा कि इस अनुसन्धान फार्म एवं गौ शाला में सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है। आपने कहा कि इस गौशाला में कृषि के आधुनिक तरीके अपनाने चाहिए और यहां एक एकड़ में बांस रोपण का प्रदर्शन प्लाट लगाकर उसे मॉडल के रुप में विकसित करना चाहिए।  

डॉ बुंदेला  द्वारा भविष्य की खेती की चर्चा करते हुए किसानों से खेत की मिट्टी के हिसाब से किस्मों का चयन करने की सलाह दी गई। डॉ बुंदेला ने उपस्थित कृषकों को प्रक्षेत्र में विकसित गेहूं की नई  किस्मों का अवलोकन कराया। सहायक वन संरक्षक सामाजिक वानिकी श्री धीरेन्द्र सिंह ने मप्र राज्य बांस मिशन के तहत  बांस की योजना पर विस्तार से जानकारी दी। सुश्री वर्मा ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से खेत में जैविक कार्बन बढ़ाने और नरवाई नहीं जलाने की अपील की। श्री वर्मा ने सुमिटोमो के उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया।आभार प्रदर्शन करते हुए श्री बोन्द्रिया ने पेडमी की अहिल्या माता गौशाला के विकास के साथ इसे कृषि तीर्थ बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक सामाजिक वानिकी श्री संदीप गौतम , सुमिटोमो के श्री कुलदीप पाटीदार एवं श्री केशव भी उपस्थित थे। संचालन वन विस्तार अधिकारी श्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement