Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच में साप्ताहिक जैविक हाट बाजार शुरू: कलेक्टर ने किया शुभारंभ, किसानों को मिला नया मंच

08 दिसंबर 2025, नीमच: नीमच में साप्ताहिक जैविक हाट बाजार शुरू: कलेक्टर ने किया शुभारंभ, किसानों को मिला नया मंच – मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप जिला प्रशासन नीमच द्वारा जिले के नागरिकों आमजनों को एक ही स्‍थान पर अच्‍छी गुणवत्‍ता के जैविक उत्‍पाद उपलब्‍ध कराने और जैविक उत्‍पादक किसानों को प्रोत्‍साहित करने के लिए नीमच के दशहरा मैदान में शनिवार को साप्‍ताहिक जैविक हाट बाजार लगाया गया है। इस जैविक हाट बाजार में बड़ी संख्‍या में जैविक फल, सब्जियां, अनाज, दालों, जैविक, खाद एवं अन्‍य जैविक उत्‍पाद तैयार करने वाले प्रगतिशील किसानों द्वारा अपने जैविक उत्‍पादों की स्‍टाल एवं प्रदर्शनी लगाई गई है।

 कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सदस्‍य सुश्री मनीषा धाकड एवं कृषि वैज्ञानिकों, एसडएम  संजीव साहू ने जैविक हाट बाजार में जैविक उत्‍पादों की स्‍टालों का अवलोकन किया। कलेक्‍टर ने जैविक हाट में से जैविक पपीता, फल एवं जैविक हल्‍दी एवं जैविक मिर्च पाउडर का पैकेट नगद राशि देकर खरीदा।

न.पा नीमच, कृषि एवं अन्‍य विभागों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा लगाए गये इस जैविक हाट बाजार के प्रति नागरिकों में अच्‍छा उत्‍साह देखने को मिल रहा है। साथ ही जैविक उत्‍पादक किसान भी अपने उत्‍पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए हाट बाजार के रूप में जिला मुख्‍यालय पर एक मंच उपलब्‍ध होने से काफी खुश है। कृषि महाविद्यालय मंदसौर के विद्यार्थियों ने भी जैविक हाट बाजार का अवलोकन किया। इस मौके पर विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जैविक उत्‍पादक किसान व शहरवासी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें