State News (राज्य कृषि समाचार)

अगले 48 घंटे तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम

Share

2 दिसम्बर 2021, इंदौर । अगले 48 घंटे तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम –  मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे सिस्टम के साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। हवा में नमी के साथ बादल भी छाए हैं और पश्चिमी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश भी हुई है। सेंधवा में सर्वाधिक 37 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई । ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना के अलावा इंदौर संभाग के बड़वानी ,अलीराजपुर, झाबुआ और धार, इंदौर ,रतलाम और उज्जैन  जिले में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। भोपाल,होशंगाबाद,ग्वालियर ,चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों तथा सागर , छतरपुर टीकमगढ़ , निवाड़ी ,दमोह सीधी और सिंगरौली जिलों में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।  अगले 48 घंटे तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटों में आज प्रातः तक हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए हैं वे इस प्रकार है –

पश्चिमी मध्य प्रदेश – बड़वानी (सेंधवा – 37, तलुन कृ.वि.कें. – 33, अंजड़ – 25, निवाली – 23, सिटी – 22, पाटी – 21, राजपुर – 19, ठीकरी – 18, चाचरीयापाटी – 16, पानसेमल – 16, वरला – 14),धार (कुक्षी – 35, डही – 27, मनावर – 22, गंधवानी – 22, सरदारपुर – 17, नालछा – 16.8, बाग – 16, सिटी – 13.8, तिरला – 13.3, धरमपुरी – 9, बदनावर – 8.2),अलीराजपुर (सिटी – 26.4, जोबट – 25.6, सोंडवा – 25, उदयगढ़ – 22.2, कट्ठीवाड़ा – 19, चं.शे.आ. नगर – 16),खरगोन (सेगांव – 18, सिटी – 17.6, कसरावद – 15, भगवानपुरा – 12, गोगांवां – 7, बड़वाह – 3, सनावद – 3),झाबुआ (पेटलावद – 17.4, राणापुर – 17, एग्रो ओब्स  – 16.8, सिटी – 15.8, रामा – 10, थांदला – 9.8, मेघनगर – 9), इंदौर (देपालपुर – 13.6, महू – 11, गौतमपुरा – 10.8, सिटी – 10, सांवेर – 9.2),उज्जैन (बड़नगर – 10, खाचरौद – 9, नागदा – 7, महिदपुर – 5, झार्ड़ा – 4, सिटी – 4, ता.मं. वेधशाला – 4),रतलाम (आलोट – 10, सैलाना – 8, रावटी – 7, सिटी – 6, पिपलौदा – 5, बाजना – 4, ताल – 3, जावरा – 1),नीमच (मनासा – 5, सिटी वेस्ट  – 3, जावद – 2, मरूखेड़ा ईस्ट – 1.5),मंदसौर (सीतामऊ – 3.2, सुवासरा – 1, मल्हारगढ़ – 1),देवास (सिटी – 3, सोनकच्छ – 3, बागली – 3, टोंकखुर्द – 2, उदयनगर – 1),शाजापुर (सिटी – 1.6, गिरवर कृ.वि.कें. – 1.5),बुरहानपुर (सिटी – 1.2),खण्डवा और भोपाल* (ट्रेस ) की गई और महेश्वर में  (17.8) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश शुष्क रहा।  

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *