Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गठित दल ने सोनकच्छ विकासखण्ड के ग्रामों में खेतों का किया निरीक्षण

27 अगस्त 2024, देवास: गठित दल ने सोनकच्छ विकासखण्ड के ग्रामों में खेतों का किया निरीक्षण – देवास जिला स्‍तर पर गठित दल द्वारा सोनकच्छ विकासखण्ड के ग्राम गढखजुरिया, रजापुर, जामगोद, ढाबलाखालसा कचनारिया और खूंटखेडा ग्रामों में सोयाबीन फसल के खेतों का निरीक्षण किया। दल में प्रभारी उप संचालक कृषि श्री डीएस मुझाल्‍दा, सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराडे, प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्‍द्र डॉ ए.के. बडाया, कृषि वैज्ञानिक श्री हरिहर प्रजापति तथा फसल बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड के श्री राहुल मंडलोई शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान दल ने किसानों को सलाह दी कि खेत में जलभराव की स्थिति में जल निकास का प्रबंधन करें। एन्थ्रान्कोज रोग के लक्षण दिखाई देने पर टेबूकोनाजोल 25.9 ई.सी. (625 एमएल/हे) या टेबूकोनाजोल 38.39 एस.सी. (625 एमएल/हे) या टेबूकोनाझोल 10 प्रतिशत+सल्फर 65 प्रतिशत डब्ल्यूजी (1.25 किग्रा./हे) का छिड़काव करें। आवश्यकता अनुसार दूसरा छिडकाव 15 दिवस के बाद करें। एरिअल ब्लाइट रोग के लक्षण दिखाई देने पर सलाह है कि नियंत्रण हेतु फफूंद नाशक पायरोक्लोस्ट्रोबीन 20 प्रतिशत डब्ल्यूजी (375-500 ग्रा0/हे) या फ्लुक्सापय्रोक्साड 167 ग्राम/ली0 पायरोक्लोस्ट्रोबीन 333 ग्राम/ली. का छिड़काव करें।

पीले मोजेक रोग सफेद मक्खी के प्रकोप के कारण होता है। इसके प्रबंधन के लिए एसीटेमीप्रीड 25 प्रतिशत बायफेंथ्रिन 25 प्रतिश डब्ल्यूजी (250ग्रा./हे) का छिडकाव करें। इसके स्थान पूर्व मिश्रित कीटनाशक थायोस्मथोक्सम+लैम्बडा सायहेलोथ्र्नि (125 एमएल/हे) या बीटासायफ्लुथ्रिन+इमिर्डाक्लोप्रीड (350 एमएल/हे) का भी छिड़काव करें। सेमिलूपर इल्ली के नियंत्रण के लिए क्लोरएट्र्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी, (150 मि.ली./हे) या इमामेक्टिन बेंजोएट (425 मि.ली./हे) या ब्रोफ्लानिलाइड 300 ग्राम/ली.या फ्लूबेंडिंयामाइड 20डब्लूजी (250-300 ग्राम/हे) या फ्लूबेंडिंयामाइड 39.35 एस.सी (150मि.ली.) प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com