State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश में मानसून की बेरुखी से मौसम खुश्क

Share

2 जुलाई 2021, इंदौर मध्यप्रदेश में मानसून की बेरुखी से मौसम खुश्क – मध्यप्रदेश में मानसून की बेरुखी जारी है। मानसून का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने से वर्षा नहीं हो रही है। लेकिन उमस और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा हुई है , जिनमें सिवनी में सर्वाधिक 60 .4  मिमी वर्षा दर्ज की गई है , जबकि पश्चिमी मध्यप्रदेश के दो जिलों भिंड और देवास में नाममात्र की वर्षा हुई है। यही कारण है कि प्रदेश में अमूमन मौसम खुश्क रहा। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30 बजे  समाप्त हुए 24 घंटों में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए गए हैं वे निम्न हैं –
पश्चिमी मध्य प्रदेश-
भिंड (लहार – 2),  देवास (कन्नोद – 1) मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पूर्वी मध्य प्रदेश-
सिवनी (सिटी – 60.4, धनौरा – 34.2, केवलारी – 24.2, कुरई – 15, छपारा – 12.7),  बालाघाट (लालबर्रा – 52, तिरोड़ी – 24, मलाजखंड – 9.8, वारासिवनी – 5.1, लांजी – 5, बैहर – 4),  मंडला (मवई – 20.2, सिटी – 18, नैनपुर – 16.3, मटियारी – 2),  छिंदवाड़ा (मोहखेड़ – 15.4, अमरवाड़ा – 2.2),  अनूपपुर (सिटी – 14.6, जैतहरी – 7.2, पुष्पराजगढ़ – 3),  रीवा(हनुमना – 12.3, जवा – 1),  सीधी (सिहावल – 10, मझौली – 6, बहरी – 0.8),  सिंगरौली (सरई – 6.2, चितरंगी – 3.7, माड़ा – 0.8),  पन्ना (अजयगढ़ – 6.8) मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *