राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में मौसमी गतिविधियां कम सक्रिय, हल्की वर्षा दर्ज़

2 अगस्त 2022, इंदौर: मध्यप्रदेश में मौसमी गतिविधियां कम सक्रिय, हल्की वर्षा दर्ज़ – मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार मध्यप्रदेश में मौसमी गतिविधियां कम सक्रिय होने से राज्य में वर्षा कम दर्ज़ की गई। पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश में शहडोल संभाग के जिलों में कुछ जगह और रीवा, जबलपुर, सागर,इंदौर, भोपाल,उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। नर्मदापुरम और चंबल संभागों में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य में हुई वर्षा के आंकड़े इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश – गुना (सिटी – 12.4, आरोन – 5, केवीके  – 5),राजगढ़ (केवीके  – 12, सिटी – 5.3, खिलचीपुर – 5),रायसेन (गौहरगंज – 6.2),भिंड (मिहौना – 6, रौन – 4),झाबुआ (रामा – 4.2, राणापुर – 1, पेटलावद – 0.4)धार (सरदारपुर – 4),अलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा – 3, जोबट – 2.4, सिटी – 1.4, उदयगढ़ – 1),खरगोन (सेगांव – 2, सिटी – 1.2),रतलाम (सिटी – 2),शिवपुरी (सिटी – 1.1, करैरा – 1),सीहोर (श्यामपुर – 1),बड़वानी (तलुन केवीके  – 0.5) मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश –शहडोल (सोहागपुर – 28, ब्यौहारी – 8, बुढ़ार – 2, जैतपुर – 2, कल्याणपुर केवीके – 1.5),सीधी (रामपुर नैकिन – 12.5),बालाघाट (पाला केवीके – 11.5, किरनापुर – 2.2),उमरिया (नौरोजाबाद – 11.2, पाली – 4.6, मानपुर – 1),डिंडोरी (मेहदवनी – 10.2, बजाग – 10, सिटी – 6, शहपुरा – 2),रीवा (हनुमना – 8.3, मऊगंज – 0.5),सागर (मालथौन – 4),टीकमगढ़ (सिटी – 4),मंडला (बिछिया – 3, नैनपुर – 2.5, निवास – 2, सिटी – ट्रेस ),सिंगरौली (चितरंगी – 1.7, देवरा केवीके  – 1.5, सिटी – 0.6),बाणसागर – 14.2, पेंच – 0.1 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र ने शहडोल, जबलपुर,नर्मदापुरम और ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर और रीवा, सागर, भोपाल ,इंदौर,चंबल और उज्जैन संभागों  के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि इन्हीं संभागों के अलावा छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में कहीं -कहीं बिजली चमकने और गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: कृषक जगत का सोयाबीन में समेकित कीट प्रबंधन विषय पर वेबिनार आज

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement