Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पाले से रबी फसलों को बचाने के उपाय

06 जनवरी 2023, खंडवा: पाले से रबी फसलों को बचाने के उपाय – सर्दी का मौसम शुरू होते ही सबकेे सामने ठण्ड एक समस्या बन जाती है जब सर्दी अपने चरम सीमा पर होती है, उस वक्त किसानों को भी अपनी फसल को बचाने की चिंता सताने लगती है। जब वायूमण्डल का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम तथा 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो पाला पडता है। कडक सर्दी के कारण फसलो पर पाला पडने की आशंका बढ जाती है। पाले से रबी फसलो को बचाने के लिये कृषि विभाग ने कुछ उपाय बताए हैं।

उप संचालक कृषि ने बताया कि पाला पड़ने की संभावना होने पर पाले से बचाव के लिए फसलों में हल्की सिंचाई करे, अथवा थायो यूरिया की 500 ग्राम मात्रा का 1000 लीटर पाने में घोल बनाकर छिडकाव करें अथवा 8 से 10 किलोग्राम सल्फर पाउडर प्रति एकड का भुरकाव करें अथवा घुलनशील सल्फर 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर अथवा 0.1 प्रतिशत् गंधक अम्ल का छिडकाव करें।

पाले के बचाव के लिये खेत के चारों ओर मेड़ पर पेड़ – झाड़ियों की बाड़ लगा दी जाती है। इससे शीत लहर द्वारा होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। अगर खेत के चारों ओर मेड़ पर पेड़ों की कतार लगाना संभव न हो तो कम से कम उत्तर – पश्चिम दिशा में जरूर पेड़ की कतार लगानी चाहिए। जो अधिकतर इसी दिशा में आने वाली शीत लहर को रोकने का काम करेगी। खेतो में मेड़ों पर घास-फूस जलाकर धुंआ करे, इससे फसल का पाले से बचाव होता है। चना फसल फूल पर हो तो प्लानोफिक्स का 4.5 मिली प्रति पंप (15 लीटर) की दर से स्प्रे करें ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )